ब्रेकिंग न्यूज़ Nainital: उत्तराखंड में एक नया इतिहास रच दिया, 👉 इस अद्भुत आंदोलन ने ! ✔️अनिश्चितकालीन चौथे दिन धरना की शुरुआत पौधारोपण के साथ प्रारंभ हुआ@✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

‘💥एक अद्भुत अनोखा आंदोलन, वार्ता से पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी को पौधा भेंट करते कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी’!

Nainital: उत्तराखंड में एक नया इतिहास रच दिया, 👉 इस अद्भुत आंदोलन ने ! ✔️अनिश्चितकालीन चौथे दिन धरना की शुरुआत पौधारोपण के साथ प्रारंभ हुआ@✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief एक्सक्लूसिव / संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी भारी बरसात के बावजूद पौधारोपण के साथ प्रारंभ हुआ। मजेदार बात यह है कि एक अद्भुत अनोखा आंदोलन, वार्ता से पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी को पौधा भेंट करते कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी’!
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि विगत कई वर्षों से संविदा मैं कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज पुनः निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी को पौधा देकर उनसे महासंघ के पदाधिकारीयों की वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी से महासंघ की दो बार वार्ता हो चुकी है ।प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी निगम के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संवेदनशील हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि शासन से जैसे ही नियमितीकरण संबंधी नियमावली आ जाएगी तो नियमितीकरण की कार्रवाई नियमानुसार प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की निगम के कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा राज्य में अपने तरह का अनोखा आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें निगम के सभी जनपदों में कार्यालय में कार्य चल रहा है। वहीं निगम के कर्मचारी अपनी भावनाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए नैनीताल में गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं ।कर्मचारी प्रातः पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर पौधारोपण करते हैं वहीं निगम हित व राज्यहित की भी शपथ लेते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों का शासन स्तर पर वार्ता के माध्यम से शीघ्र समाधान किया जाए। जिससे राज्य में एक अच्छा संदेश जाएगा की राज्यहित में व विभाग के हित में कार्य करते हुए व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते हुए कर्मचारियों को उनकी मांग को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन उनकी मांगों को लेकर संवेदनशील है। लेकिन शासन से ही शासनादेश आने के बाद विभाग भी कार्रवाई करेगा। …..

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में महामंत्री कंचन चंदोला ,उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका, रमेश कपकोटी गौतम कुमार, पदम सिंह ,बलवंत सिंह, वेद प्रकाश ,भगवान सिंह, संतोख बिष्ट नरेंद्र थापा, गणेश चन्याल ,महेश कुमार ,हर सिंह, महिमन कफलिया सहित सभी जनपदों से आए हुए कर्मचारी शामिल थे। ध्यान देने की बात यह है कि कर्मचारियों नेआंदोलन 2 महीने का सीजन खत्म हो चुका था। अभी भी निगम का काम प्रभावित न हो। कुछ कर्मचारी ही अनिश्चितकाल आंदोलन के लिए बुलाए गए हैं। मजेदार बात यह है कि यह ऐतिहासिक धरना अन्य विभाग के कर्मचारी नेताओं को प्रेरणा लेना चाहिए। सरकारी कार्य में बाध्यता ना हो और गांधीवाद की तरह अपनी मांग के लिए धरना प्रदर्शन करें। अधिकारी भी आश्चर्यचकित है इस तरह का अनिश्चित कॉल धरना भारी वर्षा के बावजूद भी उन्होंने ऐसा ऐतिहासिक अद्भुत धरना संभवत पहली बार देखा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad