बागेश्वर: अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे 01 पुलिस मुख्य आरक्षी व 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कुक)को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ दी गई, भावभीनि विदाई!

खबर शेयर करें -

✔️फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित

बागेश्वर सवाददाता आज अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर, के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर अंकित कंडारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मुख्य आरक्षी 01 स0पु0 श्री राजेन्द्र कुमार चौधरी एवं अनुचर (कुक) श्री शंकर राम, अनुचर (कुक) श्रीमती चन्द्रा देवी को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

  सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय, बागेश्वर द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। 

*सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का सेवा विवरण-*

✅पुलिस विभाग में रहते हुए मुख्य आरक्षी 01 स0पु0 श्री राजेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा कुल 15 वर्ष 06 माह 11 दिन की सेव बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई। पुलिस विभाग में आने से पूर्व इनके द्वारा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी गई हैं।

पुलिस विभाग में रहते हुए अनुचर (कुक) श्री शंकर राम द्वारा कुल 37 वर्ष, 07 माह, 24 दिन की सेवा बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई।

पुलिस विभाग में रहते हुए अनुचर (कुक) श्रीमती चन्द्रा देवी द्वारा कुल 28 वर्ष, 11 माह, 11 दिन की सेवा बहुत ही कर्मठता/निष्ठापूर्वक व लगन से की गई।

   विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य आरक्षी व अनुचर को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री आदेश कुमार, प्नभारी डी0सी0आर0बी0 निरीक्षक श्रीमती श्वेता दिगारी एवं अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad