breaking Ranikhet: [अत्यंत दुखद] 🥺छावनी परिषद में आठ बार के सभासद रहे भुवन चंद्र आर्या नहीं रहे, नगर में शोक की लहर+✍️ संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

🥺छावनी परिषद में आठ बार सभासद रहे भुवन चंद्र आर्या पंचतत्व में विलीन, कांग्रेस,भाजपा सहित अनेक संगठनों दी श्रद्धांजलि..

Ranikhet: [अत्यंत दुखद] 🥺छावनी परिषद में आठ बार के सभासद रहे भुवन चंद्र आर्या नहीं रहे, नगर में शोक की लहर+✍️ संदीप पाठक की रिपोर्ट/

छावनी परिषद् में लगातार आठ बार सभासद रह चुके रानीखेत नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भुवन चंद्र आर्या का लंबी बीमारी के बाद हल्द्वानी में गुरुवार को निधन हो गया। स्व आर्या अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज रानीखेत मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस,भाजपा नेताओं सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक‌ व्यक्त किया‌ है।

उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भुवन दा कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे उनका जाना कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ रानीखेत के लिए भी एक सदमे की तरह है। उनका योगदान हम कभी नहीं भूल पाएंगे। कहा कि वो एक मृदुभाषी, मिलनसार इंसान थे। वो हमेशा हमारे विचारों में जीवित रहेंगे।

उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, नंदा देवी समिति अध्यक्ष हरीश लाल साह, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, भगवंत नेगी, सुकृत साह, पंकज जोशी, यतीश रौतेला, महेश आर्या, हेमंत रौतेला, आनंद रावत, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, सोनू सिद्दकी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।वहीं व्यापार मंडल से अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad