पिथौरागढ़:पर्यटक आवास गृह में आदि कैलाश यात्रा प्रथम दल के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया !

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ संवाददाता

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा प्रथम दल के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया ।
यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह परिसर में स्थित शिव मंदिर जो निगम कर्मचारियों द्वारा निर्मित किया गया है वहां पर पूजा अर्चना की गई।
दिनेश गुरु रानी द्वारा यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई गई व शपथ रजिस्टर भरवाया गया। यात्रियों को 6 पौधे दिए गए जो उनके द्वारा कला पानी, नाभीढांग व जौलिगकौग में लगाए जाएंगे। दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत 3 वर्षों से उच्च हिमालय क्षेत्र में यात्रियों के माध्यम से पौधारोपण किया जा रहा है ।व हिमालय क्षेत्र में पड़े हुए कूड़े के निस्तारण का कार्य यात्रियों के माध्यम से कराया जा रहा है। दिनेश गुरु नानी ने कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधा रोपण के लिए प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही के माध्यम से विभागीय दरो पर गोपेश्वर वन अनुसंधान केंद्र से भोजपत्र के पौधे मंगवाए गए हैं। साथ ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट परमेंद्र सिंह के नेतृत्व में काला पानी , नाभीढांग व जौलिगकोंग स्थित आइटीबीपी चौकी में कार्यरत कर्मचारियों से सहयोग लिया जा रहा है । दिनेश गुरु रानी द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती रीना जोशी को कुमाऊँ मंडल विकास निगम की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया वहीं जिलाधिकारी का स्वागत यात्रियों ने किया। जिलाधिकारी द्वारा यात्रियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
यात्रियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन आदि कैलाश यात्रा के लिए संवेदनशील है। और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहा है। जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को धारचूला के लिए रवाना किया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यात्रा दल में 17 महिलाएं व 17 पुरुष शामिल ।हैं ।यात्रियों का स्वागत करने वालों में हर सिंह ,शेर सिंह, विजयबोरा,, सौरभ खोलिया, राजेंद्र रावल, दीपक, गोपाल, नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे। प्रथम यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर पदम सिंह रावल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad