ब्रेकिंग नई दिल्ली: 🏏आईपीएल 2024 : दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में, रोमांचक मुकाबले में डीसी ने लखनऊ को 19 रन से हराया@

खबर शेयर करें -

दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ में, रोमांचक मुकाबले में डीसी ने लखनऊ को 19 रन से हराया।आज आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के लिए यह एक करो या मरो वाला मैच है। हारने पर टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली की टीम को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। दिल्ली और लखनऊ दोनों के 12-12 अंक हैं। दिल्ली का यह 14वां मैच, जबकि लखनऊ का 13वां मैच है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए।

दिल्ली की 19 रन से जीत

आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 19 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसके 16 अंक हैं। राजस्थान के अलावा सिर्फ दो और टीम ही 16 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त कर सकती है। राजस्थान का एक और मैच बचा है। वहीं, चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक और सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं। इसके अलावा कोई और टीम 14 से ज्यादा अंक नहीं बना पाएगी।

लखनऊ की टीम अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई है। हालांकि, उसका एक मैच बचा है और टीम अधिकतक 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने लीग राउंड में अपना अभियान समाप्त कर लिया। उसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जबकि दिल्ली और लखनऊ का नेट रन रेट निगेटिव है।

मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई। निकोलस पूरन ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं, अरशद खान 33 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad