खटीमा :सराफ पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल तथा इंटरमिडिएट परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत*। गुड्डू खानकी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


खटीमा :: सी. बी. एस. ई. द्वारा संचालित हाई स्कूल तथा इंटरमिडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में सराफ पब्लिक स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा |इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में 12 वीं के लक्ष्य धींगरा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमिडिएट स्तर पर विद्यालय टॉप किया | रुद्रांश जोशी ने 97.2 प्रतिशत अंक और आयुष सेतिया 94.6 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में अभिनव पंत ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ भूमिका द्वितीय स्थान पर रही । इस वर्ष विद्यालय की ओर से इंटरमिडिएट परीक्षा में 135 और हाई स्कूल परीक्षा में 126 विद्यार्थी सम्मिलित थे|
सी. बी. एस. ई. द्वारा संचालित हाई स्कूल तथा इंटरमिडिएट परीक्षा के परिणाम बोर्ड के द्वारा आज दोपहर घोषित किये गए | जिसमे इंटर की परीक्षा में दस विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
शीर्ष स्थान पर रहे विद्यार्थियों को आमंत्रित कर विद्यालय में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमान प्रकाश कुमार तथा विद्यालय परिवार ने समस्त विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी | प्रधानाचार्य ने विद्यालय की इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों की मेहनत तथा माता –पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad