breaking IPL 2024:केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया@

खबर शेयर करें -

+केकेआर ने मुंबई को 18 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। केकेआर की यह नौवीं जीत है और वह 18 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। इसी के साथ कोलकाता आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले बारिश के कारण मैच दो घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच में खलल डाला जिससे मुकाबले को 16-16 कराने का फैसला किया गया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में देर नहीं लगाई। केकेआर शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और टीम ने 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन पावरप्ले के बाद सुनील नरेन ने ईशान को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। यहां से मुंबई की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और फिर संभल नहीं सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad