बिग ब्रेकिंग देहरादून: [दुखद खबर] 🥺वन निगम विकास निगम के अध्यक्ष चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आकस्मिक निधन, प्रदेश में शोक की लहर@

खबर शेयर करें -

🥺प्रदेश में शोक की लहर

देहरादून: [दुखद खबर] 🥺वन निगम विकास निगम के अध्यक्ष चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आकस्मिक निधन, प्रदेश में शोक की लहर@ पूर्व विधायक एवं उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

चंपावत के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।कैलाश गहतोड़ी दून मेडिकल कालेज अस्पताल में कई दिन से भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उन्‍होंने अंतिम सांस ली। एमएस डा अनुराग अग्रवाल के अनुसार परिजन पार्थिव शव को लेकर काशीपुर रवाना हो गए हैं। प्रदेश भर के भाजपा नेताओं सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक संवेदना ये व्यक्त की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक की कुर्सी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का प्रदेश की राजनीति में लंबा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवादनायें व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।
ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।
विनम्र श्रद्धांजलि!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad