ब्रेकिंग 😯कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी पर किया प्राण घातक हमला; आरोपी को किया गिरफ्तार $

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश संवाददाताकांस्टेबल ने चौकी प्रभारी पर किया प्राण घातक हमला; आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सस्पेंड चल रहे एक कांस्टेबल ने चौकी में तैनात प्रभारी निरीक्षक पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। जहा से उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक थाना लक्ष्मण झूला की जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल अनुराग पाल को कुछ दिन पूर्व अधिकारियों ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने के कारण सस्पेंड कर दिया था। बताया जा रहा है कि बीते कल सिपाही अनुराग पाल राम झूला चौकी गया जहा उसकी प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम सिंह पंवार के साथ मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद सिपाही ने आवेश में आकर उपनिरीक्षक पर फरसे से हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह के गर्दन और कंधे में गहरी चोट आई। जिसके बाद घायलावस्था में उन्हें राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad