सोमवार का भविष्यफल देखिए

खबर शेयर करें -

रघुपति कर संदेसु अब सुनु जननी धरि धीर ।
अस कहि कपि गदगद भयउ भरे बिलोचन नीर ॥
जय श्री राम ….. जय वीर हनुमान …..

कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल
15-04-2024

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयास करेगा। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

आपके लिए उपाय => हनुमान मंदिर में गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। अपनी आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => कलरफुल कपड़े पहनें।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => गाय को हरी सब्जी और रोटी खिलाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
नयी योजनाओं को कुशल अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ तत्पर होंगे। अपनी भावुकता पर नियंतण्रकरें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5

आपके लिए उपाय => पानी पीकर गिलास में थोड़ा बचा लें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा क्षेत्र में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 8

आपके लिए उपाय => लाल चंदन पानी में मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव। उम्र के हिसाब से अपने अन्दर वयस्कता लायें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते हैं। लेन-देन में विवेकपूर्ण निर्णय लें। ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 2

आपके लिए उपाय => दक्षिण दिशा में पान पर घी का दीपक रख कर लगाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6

आपके लिए उपाय => ध्रूमपान ना करें

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे सम्बन्धों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => हनुमान जी को पान चढ़ाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4

आपके लिए उपाय => पपीता खाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 3

आपके लिए उपाय => घर से निकलने के बाद पीछे मूड कर न देखें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। ==> शुभ रंग : चमकीला शुभ अंक : 9

आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
घर में कुछ तनावित वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ साधनाभाव की अनुभूति होगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : ….

आपके लिए उपाय => कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर केसर और हल्दी लगाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad