big breaking Rudrapur:💥 ..जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पा रहे वो देश संभालने का ख्वाब देख रहे हैं:अजय भट्ट ✍️अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

😲कांग्रेस को जबर्दस्त झटका; भाजपा प्रत्याशी के समक्ष कई कांग्रेस पार्षद सहित ठुकराल समर्थक भाजपा में शामिल!……

रूद्रपुर। ✍️अशोक गुलाटी editor-in-chief / विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से सोमवार एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक रहे हरीश जल्होत्रा, विजय फुटेला और गुरदीप गावा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया।

नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गावा सहित तमाम लोगों ने विधानसभा चुनाव के दौरान बागी हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को चुनाव लड़ाया था और भाजपा से किनारा कर लिया था। सोमवार को हरीश जल्होत्रा और गुरदीप गावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उनके ठुकराल समर्थकों व कांग्रेस से जुड़े तमाम लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा सहित न्य भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

हरीश जल्होत्रा के साथ भाजपा में शामिल हुए रमेश ढींगरा, विजय फुटेला, सोनू खुराना, कांग्रेस के पूर्व नगर महामंत्री पवन गावा पल्ली, रंजीत चावला, प्रदीप अरोरा, पंकज कालड़ा, राजीव गंगवार सहित अन्य सभी लोगों का फूल मालाओं से जोरदार स्वगात किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि प्रमुख विपक्ष दल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हो या उत्तराखंड के राजनेता, वो कांग्रेस को नहीं संभाल पा रहे है। और ख्वाब देश को संभालने का देख रहे हैं। विपक्ष आरोप लगाता है कि भाजपा ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, एनआईए का डर दिखाकर उनके नेताओं को तोड़ रही है। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने ऐसे आरोप लगाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि हल्द्वानी, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में किस कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता के सेंट्रल एजेंसियों का छापा पड़ा है जो कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति को समझने वाले जानते हैं कि कांग्रेस अब इतिहास बनने जा रही है। कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं रहा है। वैसे भी कांग्रेस में सिर्फ परिवार को ही अहमियत दी जाती है जबकि भाजपा एक छोटे से कार्यकर्ता को कब फर्श से अर्श तक पहुंचा दे ये कोई नहीं जानता, इसलिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा में शामिल होने वाले एक स्वर में कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में ही देश और प्रदेश की जनता सुरक्षित है, इसलिए वो चाहते हैं कि अबकी बार 400 पार। अजय भट्ट ने कहा कि जब आवाम को केेंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे सीधे मिलता है तब जनता का ह्रदय परिवर्तन भी होता है। इसलिए विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होकर राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं और यह सिलसिला कब थमेगा ये तो वो भी नहीं जानते।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का पूरा सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों की घर वापसी हुयी है। यह खुशी की बात है कि सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन में साथ चलने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, मनेाज अग्रवाल, संजीव शर्मा, सतीश देवल, मदन लाल अरोरा, विकास मण्डल, नारायण विश्वास,रमेश गुप्ता, शशि गुप्ता, मनीष गगनेजा, गुरबक्श चावला, सतीश खुराना, राजन आनंद, अवतार कालड़ा, किशन नारंग, ……>

संजय अरोरा, बंटी आनंद, हरीश अरोरा, केशर गावा, एनएल गंगवार, नीरज सक्सेना, आशीष भटनागर, अजमेरसिंह, विवेक माहवा, आरबी माथुर, हरेन्द्र राव, लोकसभा मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मयंक कक्कड़ आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad