बिग ब्रेकिंग खटीमा:😲 बीजेपी की चुनावी रैली में भीड़ जुटाने हेतु 103 स्कूलों की बसों को लगाया गया: 💥भुवन कापड़ी विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस

खबर शेयर करें -

खटीमा विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सत्ता धारी दल बीजेपी पर सत्ता का दुरुप्रयोग आप भी सुनिए लाइव

खटीमा विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी लाइव

खटीमा: दीपक यादव की रिपोर्ट/ विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सत्ता धारी दल बीजेपी पर सत्ता का दुरुप्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।प्रेस वार्ता के दौरान खटीमा की स्थानीय मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक कापड़ी ने कहा की आज बीजेपी की चुनावी रैली में भीड़ जुटाने हेतु 103 स्कूलों की बसों को लगाया गया था।अब इनको दबाव या स्वेच्छा से किस तरह लगाया गया होगा यह आप समझ सकते है।वही दूसरी तरह आज बीजेपी की रैली में जा रही बस का बिगराबाग बाईपास के पास जब एक्सीडेंट हुआ तो स्थानीय प्रशासन के लोगो के द्वारा घायल बच्चो को अस्पताल पहुंचाने की जगह वह सड़क से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाते दिखे ताकि बीजेपी का रोड शो उस रोड से गुजर सके।जबकि घायलों को त्वरित रूप से पहुंचाने की जगह 108 का इंतजार किया जा रहा था।जबकि इस दुर्घटना में दो दर्जन बच्चे घायल हुए जिनमे से अधिकतर नाबालिक है।वही विधायक भुवन कापड़ी ने सत्ता के दुरुप्रयोग पर चुनाव आयोग को जहां कार्यवाही की मांग की है वही सभी घायल बच्चो को पचास हजार रुपए मुवावजा दिए जाने की भी मांग की गई है। क्योंकि बीजेपी की रैली में जाने के दौरान ही बस दुर्घटना ग्रस्त हुई।जिसमे दो दर्जन के लगभग बच्चे घायल हो गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पी सी सी सदस्य बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष कांग्रेस रविश भटनागर, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ लक्ष्मण राना, विधानसभा अध्यक्ष ललित ज्याला, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राज, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकिशोर सक्सेना, देवेंद्र कन्याल, राजू जोशी, प्रह्लाद बोहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, दीपक चंद, प्रकाश भट्ट समेत दर्जनो कांग्रेसी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad