हल्द्वानी : नैनीताल कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कम समय मे आक्रामक प्रचार के माध्यम से जीता जनता का दिल!✍ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : अशोक गुलाटी editor-in-chief कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के 9वें दिन के प्रचार का केंद्र रहा हलद्वानी क्षेत्र। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज प्रातः कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल (लालडांठ रोड) पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओ संग संवाद कर उनमे जोश का संचार किया और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से चुनावी चर्चा कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी साझा की।
शाम के समय मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के एक वीडियो का हवाला देते हुवे कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत है और जनता से माफी मांगते हुवे मोदी जी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है।
प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्यो के नाम पर जनता से वोट मांगे… ना कि माफी।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस विकास करना जानती है और हल्द्वानी का सर्वागीण विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सुमित हृदयेश ने हल्द्वानीवासियो से विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस प्रत्याशी को अपना पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद दे रही है। भाजपा प्रत्याशी अपने 5 वर्ष के कार्यकाल से आश्वस्त नही है इसलिए लोगो से नज़रे चुरा रहे है और धरातल पर कही नज़र नही आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भाभर क्षेत्र में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बलुटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad