हल्द्वानी: जिले से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसपी सिटी ने किया सम्मानित, स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई !

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:( स्टाफ रिपोर्टर )lआज नैनीताल पुलिस में नियुक्त 03 पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में श्री प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है-
▪️ श्री जगदीश चन्याल अपर उपनिरीक्षक ना०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

▪️ श्री केदार दत्त बहुगुणा अपर उपनिरीक्षक स०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

▪️ श्री जीवन चंद्र हेड कानि० ना०पु० (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री अभिनव कुमार, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।
इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मियों के लिए श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

➡️ विदाई समारोह के दौरान श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री सुमित पांडे सीओ लाईन, श्री भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad