ब्रेकिंग रुद्रपुर: प्रधानमन्त्री के आगमन पर यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान कल (2 अप्रैल) मंगलवार को देखकर ही घर से निकले !

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर विशेष संवाददाता प्रधानमन्त्री भारत के 02. अप्रैल मंगलवार को रुद्रपुर आगमन पर शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात /पार्किंग/डायवर्जन प्लान प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्न प्रकार प्रभावी रहेगा।

  1. डी०डी० चौक से किच्छा बाई पास होते हुये तीनपानी तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे, तीनपानी से जनसभा में सम्मिलित हेतु आने वाले वाहन पार्किंग स्थल तक आ सकेंगे।
  2. जे०पी०एस० चौराहा से गंगापुर मोड़ तक पूर्णतः जीरो जोन रहेगा।
  3. नैनीताल अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन (बसे) डी०डी०चौक तक आयेंगे व कार्यकर्ताओं को उताकर वापस मेट्रोपोलिस तिराहा से विकास भवन होते हुये मण्डी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
  4. नैनीताल अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सिंचाई विभाग एवं न्यू ट्रैफिक पुलिस लाईन के ग्राउण्ड में रहेगी।
  5. काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों (बसों) के लिए पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क ग्राउण्ड में रहेगी। उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरान्त आदित्य नाथ झॉ इण्टर कॉलेज के ग्राउण्ड में वाहनों को पार्क किया जायेगा।
  6. काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क ग्राउण्ड के बाहर खाली जगह पर की जायेगी।
  7. किच्छा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों (बसो) को एफ०सी०आई० के पार्किंग स्थल में पार्क किया जायेगा, उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरान्त वाहनों (बसों) को एफ०एस०एल० के पास नगर निगम के खाली ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगा।
  8. किच्छा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों को ऑचल दुग्ध डैरी के पास खाली यार्ड में पार्क किया जायेगा।
  9. तीन पानी से इन्द्रा चौक होते हुए गाबा चौक, गाबा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से सिडकुल चौक तक ई-रिक्शा पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे।….
  10. .

मा0 प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के जनपद ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारी वाहनों हेतु नो एंट्री।

मा० प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के 02.04.2024 को जनपद ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में भीड़ आने की सम्भावना है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद ऊधमसिंह नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भारी वाहनों का आवागमन 02.04.2024 को प्रातः 05:00 बजे से अग्रिम आदेश तक निषेध रहेगा। लोक सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्न आदेश निर्गत किये गए हैं।

1-एस०एच० हॉस्पिटल (कोतवाली सितारगंज), पुलभट्टा, (थाना पुलभट्टा), दरऊ चौक (थाना किच्छा), लालपुर, (थाना किच्छा), बगवाड़ा मण्डी कीरतपुर मोड, (कोतवाली रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (थाना दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड (थाना गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (थाना बाजपुर) लोहियापुल, पेंगा, (थाना आई०टी०आई०), प्रतापपुर चौकी (कोतवाली काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (थाना कुण्डा), धर्मपुरबॉर्डर, नादेही बॉर्डर (कोतवाली जसपुर), से भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

2- रुद्रपुर शहर में समस्त मालवाहक वाहन (छोटे तथा बड़े मालवाहक) पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

3- सिडकुल से संचलित होने वाली बसों का प्रातः 07:00 बजे से सिडकुल चौक से रूद्रपुर शहर के अन्दर प्रवेश अग्रिम आदेश तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।

4-आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे दूध, गैस, फल, सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ सामान्य रुप से संचालित होंगे।

अतः उपरोक्त सम्बन्ध मे निर्देशित किया जाता है कि 02.04.2024 प्रातः 05:00 बजे से अग्रिम आदेश तक समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्त स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (नो एण्ट्री) करते हुए यातायात ब्यवस्था बनाये रखने हेतु ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे एवं आदेश का उल्लंघन करने एवं अनुपालन न करने की दशा में सम्बन्धित वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad