ब्रेकिंग भीमताल: [नैनीताल] सुसाइड पॉइंट पर गदरपुर (उधम सिंह नगर) के युवक गहरी खाई में गिरा ., दर्दनाक मौत,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू.!

खबर शेयर करें -

भीमताल: [नैनीताल] संवाददाता.

पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक मौत

मंगलवार की देर शाम खाई में गिरा युवक

पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर निकाला शव

भीमताल (नैनीताल)। तल्लीताल-बोहराकून मोटर मार्ग में सुसाइड प्वांइट के पास मंगलवार की शाम 7.45 बजे एक युवक लघुशंका करते समय पैर फिसलने से खाई में जा गिरा। युवक के दोस्त ने 112 में फोन कर दोस्त के लघुशंका करते समय खाई में गिरने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हरिनगर होते हुए पुलिस ने एक घंटे तक खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि खाई में रेस्क्यू अभियान चलाकर पंकज बाला (30) पुत्र परिमल बाला निवासी रुद्रपुर मृत हालत में खाई में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पंकज को खाई से बाहर निकाल भीमताल सीएचसी लेकर आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त पंकज विश्वास ने बताया कि लघु शंका करते समय पैर फिसलने से उसका दोस्त खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के दोस्त से पूछताछ चल रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। मृतक मकानों में पीओपी ….

लगाने काम करता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त पंकज विश्वास के साथ बाइक से भीमताल घूमने आया था। देर शाम हल्द्वानी लौटते समय बोहराकून में सुसाइड प्वाइंट के पास लघुशंका करते समय खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad