बागेश्वर:आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अर्द्ध-सैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च!

खबर शेयर करें -

@फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने तथा निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित,

बागेश्वर सवाददाता आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे कानून व्यवस्था के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से कोतवाली बागेश्वर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा शहर क्षेत्र पर मार्च करते हुए आम जनमानस को आचार संहिता का पालन करने तथा चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad