बिग ब्रेकिंग खटीमा : पुलिस प्रशासन ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया; पत्रकारों का आंदोलन कल तक के लिए स्थगित@💥अशोक गुलाटी पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊँ मंडल प्रभारी

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर(विशेषसंवाददाता)। खटीमा में पत्रकार दीपक यादव और उनके नाबालिग पुत्र के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने पत्रकारों को समझौता वार्ता के लिए आमंत्रित किया है जिसके बाद पत्रकारों ने आंदोलन फिलहाल बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले को लेकर बुधवार दोपहर एक बजे खटीमा में पुलिस अधिकारियों के साथ पत्रकारों की वार्ता होगी।

बता दें बीते दिनों खटीमा में पत्रकार दीपक यादव के नाबालिग पुत्र का कुछ बच्चों के साथ विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पत्रकार दीपक यादव वहां पहुंचे ही थे तभी चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल भी वहां आ गये। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पत्रकार दीपक यादव और उनके पुत्र के साथ गालीगलोच करते हुए मारपीट की और उन्हें हवालात में डाल दिया। कोतवाली में भी उनके साथ ज्यादती की गयी। साथी पत्रकारों को उनसे मिलने तक नहीं दिया गया। यही नहीं पत्रकार की स्कूटी को घर से जबरन मंगवाकर स्कूटी को सीज कर दिया गया और 25 हजार का चालान भी काट दिया। इस मामले में पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में पत्रकारों सीओ को ज्ञापन सौंपकर चोकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन सीएम को भी प्रेषित किया था। पत्रकारों ने मामले कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पत्रकारों के शिष्ट मण्डल ने मामले को लेकर मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलने का समय निर्धारित किया था। साथ ही जिला मुख्यालय पर एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का भी ऐलान किया था। मंगलवार को ही इस मामले में विवादित चौकी इंचार्ज के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की भी तैयारी की गयी थी। इसके अलावा हल्द्वानी, गदरपुर, काशीपुर समेत कई स्थानों पर भी पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

विरोध के स्वर मुखर होते देख अब खटीमा पुलिस के अधिकारियों ने पत्रकारों को समझौता वार्ता के लिए आमंत्रित किया है और विवादित दरोगा के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिसके बाद पत्रकारों का आंदोलन फिलहाल बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने बताया कि खटीमा पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बजे वार्ता के लिए पत्रकारों को बुलाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस से वार्ता करने से पूर्व दोपहर बारह बजे खटीमा में पत्रकारों की बैठक बुलायी गयी है, जिसमें अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में सभी पत्रकारों की सहमति से जो भी निर्णय लिया जायेगा उसकी के तहत अगला कदम उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विवादित …..

चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई सहित कुछ अन्य मांगें भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखी जायेगी। जिस पर सहमति बनती है तो आंदोलन समाप्त किया जायेगा अन्यथा मामले को लेकर कुमांऊ भर में आंदोलन किया जायेगा। आज पत्रकार प्रेस परिषद देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलने वाले थे कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad