झिरौली: (बागेश्वर) पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन/ जागरूकता के तहत चलाया अभियान!

खबर शेयर करें -

झिरौली: (बागेश्वर ) अक्षय प्रहलाद कोंडे पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन/जागरुकता अभियान के तहत थाना झिरौली पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्रान्तर्गत काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किराएदारों/कबाड़ियों आदि के संबंध में सत्यापन अभियान चलाकर उनके सत्यापन को चैक किया गया एवं इस दौरान पुलिस टीम ने सभी को अपने किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु जागरुक किया गया तथा बाहर से आकर मजदूरी फडं-फेरी करने व घरेलू नौकर के रुप में कार्य करने वालों से अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करने की हेतु बताया गया।

सभी मकान मालिंकों/दुकानदारों को बताया गया कि अपने किराएदारों/नौकरों का सत्यापन अवश्य करायें सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित भवन स्वामी/संबंधित के विरुद्व कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं, अवैध गतिविधियों आदि की रोकथाम हेतु मेडिकल शॉप/ज्वेलरी शॉप/बड़े किराना स्टोरो, प्रतिष्ठानों /सी0एस0सी0 सेंटर में सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नोटिस दिए गए।

इसी क्रम में आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हैल्प लाइन न-1930, डायल 112 , 1090, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति , पब्लिक आई एप, बाल शोषण, तथा मोबाइल में फ्रॉड कॉल, घरेलू हिंसा आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया साथ ही बताया गया कि किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत थाने या 112 पर सूचना दें।



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad