ब्रेकिंग रुद्रपुर: (उधम सिंह नगर) 💥मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल में कमिश्नर का छापा! 🙄हड़कंप मचा+

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर: (उधम उधम सिंह नगर) कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने आज मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में औचक छापा मारकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में जरूरी दवाएं नहीं मिलने पर कमिश्नर ने चिकित्सा अधीक्षक को जमकर फटकार लगायी। कमिश्नर दीपक रावत दोपहर को सबसे पहले मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां उन्होनंे व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर दीपक रावत जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होनंे ओपीडी ब्लाक, दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम, के साथ ही वार्डों का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के स्टोर में जरूरी दवाएं नहीं मिलने पर कमिश्नर ने चिकित्सा अधीक्षक को फटकार भी लगायी। कमिश्नर ने अस्पताल परिसर में स्थितअमूल पार्लर का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होनंे अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बात की। भर्ती मरीजों से कमिश्नर ने डाक्टरों एवं स्टाफ के व्यवहार एवं चिकित्सा सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी को …..

कमिश्नर ने व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।उन्होनंे कहा कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कमिश्नर ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए दवाईओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। आज अचानक हुए कमिश्नर के दौरे से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad