Haldwani :महानगर कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाले की मांग संबंधित महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा@

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: 9 जनवरीl स्टाफ रिपोर्टर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्वान पर आज महानगर कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अविलंब न्याय दिलवाने की मांग संबंधित महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा।
महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े हर पहलुवों की निष्पक्ष जांच सहित अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा पौड़ी जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र पर कार्यवाही सहित यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, तत्कालीन SDM प्रमोद कुमार और VVIP अजय कुमार के खिलाफ अविलंब त्वरित कार्यवाही की मांग की।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने में भाजपा सरकार द्वारा देरी क्यो हो रही यह बात अंकिता भंडारी के माता पिता के ताजा बयानों से समझ आ रही है।
अंकिता के माँ पापा ने उस VVIP के नाम का खुलासा किया है जिसका खुलासा पिछले 1 साल से भाजपा सरकार नही कर सकी।
अंकिता के माँ पापा ने भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार के नाम को सार्वजनिक कर भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को जगजाहिर कर दिया है।
अब VVIP का नाम सामने आ गया है तो भाजपा सरकार को उक्त VVIP अजय कुमार के खिलाफ को तुरंत गिरफ्तार कर बेटी अंकिता को अविलंब न्याय दिलाना चाहिए अन्यथा कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, पुर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, जिलामहामंत्री मलय बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, वरिष्ठ कांग्रेसी एन. बी. गुणवंत, जगमोहन चिलवाल, सुहैल सिद्दीकी, मयंक भट्ट, खजान पांडे, कन्नू परगाई, महानगर महामंत्री विनोद कुमार पिंनु, कार्यकारी महिला महानगर अध्यक्ष कमला सनवाल गीता बहुगुणा, राधा आर्य, मीमांशा आर्य, कमला तिवारी, नंदन दुर्गापाल, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, गोविंद बगडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, सौरभ भट्ट, जगमोहन बगडवाल, राजू रावत, संदीप जोशी, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, एडवोकेट धर्मवीर, अबरार सिद्दीकी, हाजी इस्लामुद्दीन, , बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, मुतर्जा अली, मोहम्मद साद, कुंदन नेगी, आलोक शर्मा, मनोहर सांगूड़ी, मोहम्मद दानिश ने कहा कि
VVIP भाजपा नेता अजय कुमार, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, SDM प्रमोद कुमार सहित बेटी अंकिता के सभी दोषियों पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही हो अन्यथा कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad