ब्रेकिंग रानीखेत : 💥पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा@

खबर शेयर करें -


रानीखेत। विशेष संवाददाता पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में पत्रकारों के एक शिष्ट मण्डल ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और उन्हें पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि रानीखेत में सहायक सूचना अधिकारी की तैनाती पूर्व में की गयी थी लेकिन वर्तमान में यहां सहायक सूचना अधिकारी की तैनाती नहीं होने से पत्रकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही वीआईपी कवरेज एवं सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में भी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनहित एवं पत्रकारों के हित में यहां पर प्रेस सूचना कार्यालय एवं सहायक सूचना अधिकारी की तैनाती आवश्यक हैं। साथ ही उन्होनें पत्रकारों के हितों के लिए रानीखेत में प्रेस भवन …

बनाये जाने की मांग भी की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दोनों मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार प्रेस परिषद रानीखेत इकाई के अध्यक्ष संदीप पाठक, अजय पुनेठा,विपिन भार्गव, मुकेश कुमार, हर्षवर्धन पंत सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad