ब्रेकिंग मुखानी: (हल्द्वानी) 🙄अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय गोविंद चंद्र का शव गैस गोदाम रोड पर नाले में मिला+

खबर शेयर करें -

मुखानी:( हल्द्वानी)। स्टाफ रिपोर्टर मुखानी थाना क्षेत्र के क्षेत्र गैस गोदाम रोड में अल्मोड़ा निवासी 50 वर्षीय गोविंद चंद्र का शव गैस गोदाम रोड पर नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि अत्यधिक शराब पीने से वह नाले में गिर गया। रात भर पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह कुसुमखेड़ा के गैस गोदाम रोड में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, आरटीओ रोड पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के मटेला निवासी 50 वर्षीय गोविंद चंद्र के रुप में हुई है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल को बताया कि मृतक कल सायंकाल छह बजे के आसपास नशे की हालत में देखा गया था, वह एक पुलिया पर बैठ गया। माना जा रहा है कि नशे के…

चलते वह नाले में गिर गया। पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad