ब्रेकिंग काशीपुर:🥺 रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का निधन; पुलिस महकमे में शोक की लहर+👉भतीजी की शादी में शरीक होने आए थे&

खबर शेयर करें -

काशीपुर; (उधम सिंह नगर) (ब्यूरो ) पुलिस के लिए दुखद खबर है रानीखेत (अल्मोड़ा) के सीओ तिलक राम वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे. 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी; बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ; उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये; जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।…..

गौरतलब है कि तिलक राम वर्मा- 10.02.1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी।- 26.05.2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के उपरांत सीओ सीआईडी हल्द्वानी एवं इसके उपरांत- 15.08.2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे।पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन व अधीनस्थों का हमेशा मार्गदर्शन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। अल्मोड़ा पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad