बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी 🥺 (अत्यंत दुखद समाचार) जाने माने उद्योगपति पाल स्टोन के मालिक महेश पाल का अपोलो अस्पताल दिल्ली में निधन+✔️कल शनिवार सुबह 9 बजे राजपुरा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा@🥺20 दिन के अंदर दो भाइयों का निधन%

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विशेष संवाददाता जाने-माने उद्योगपति पाल परिवार को किसी की काली नजर लग गई है आज एक और दुख भरी खबर आ रही है उद्योगपतियों मैं प्रमुख उद्योगपति और बरेली रोड़ स्थित पाल स्टोन क्रेशर, पाल एलॉय के मालिक महेश पाल का लगभग 70 साल की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद आज शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है.; महेश पाल पिछले 5 – 6 सालों से कैंसर से पीड़ित थे. हल्द्वानी के बृज बिहार निवासी महेश पाल का जन्म 8 अगस्त 1956 को हल्द्वानी शहर में हुआ था. वह पाल परिवार के सात भाइयों में तीसरे नंबर के भाई थे, वह अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़कर चले गए हैं. उनके निधन की खबर सुनते ही पाल ग्रुप सहित शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
पाल कॉलेज के सीईओ निर्भय पाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह उनके ताऊ महेश पाल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है. आज शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच जायेगा, कल शनिवार सुबह 9 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। दुखद बात यह है कि
एक महीने में दो भाइयों का निधन आज हो गया है।
पाल परिवार के लिए नवम्बर का महीना बेहद दु:खद बीता है, पिछले दिनों पांच नवम्बर को महेश पाल के बड़े भाई बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रहे रमेश पाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, 20 दिनों के भीतर अब पाल स्टोन क्रेशर के मालिक और उनके छोटे भाई महेश पाल भी ….

परिवार को छोड़कर चले गए, एक ही महीने के भीतर दो भाइयों के निधन से पाल ग्रुप सहित शहर में प्रमुख व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। आज जैसे ही महेश पाल के निधन की खबर जिसने भी सुनी उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा की 20 दिन के अंदर दूसरी परिवार के अंदर मौत होना वाकई अत्यंत दुखदाई है। इधर दूसरी और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उद्योगपति महेश पाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने शोक संदेश में कहां की परिवार में 20 दिन के अंदर दूसरी मौत वास्तविक रूप से दुखदाई है । प्रभु उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कृपा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad