Bageshwar: पुलिस अधीक्षक, की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में हुआ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, सम्बन्धितों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश+

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता आज अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर महोदय द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।

➡️ सर्वप्रथम जेष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेंटवाल व जिला शासकीय अधिवक्ता गोविन्द बल्लभ उपाध्याय द्वारा विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

➡️ उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया जिसमें पूर्व की समस्याओं सम्बन्धी कार्यवाही के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित कार्मिको की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️उपस्थित कार्मिको को अपना कार्य पूर्ण मनोभाव और जिम्मेदारी के साथ, समय से करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ माह में घटित एवं लम्बित अभियोगों के निस्तारण/विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/विवेचकों को निर्देशित किया गया।

➡️ मा0 न्यायालय से जारी आदेशिकाओ/अहकमातों की शत प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाय। न्यायालय संबंधित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

➡️ अवैध नशे में अंकुश लगाने के लिए थाने/सम्बन्धित गंभीरता पूर्वक कार्य करें। अवैध नशों के अड्डों को चिन्हित कर मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों/ आपराधिक गतिविधियों वाले अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

➡️पुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियान में शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए। निरोधात्मक कार्यवाही – गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।

➡️ थानों/कार्यालयों/सरकारी आवासों की मरम्मत/स्वच्छता हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी करें, थाने/ चौकी में आने वाले फरियादियो/जनता से शालीनता से पेश आने की हिदायत दी गयी।

➡️ डायल 112/”उत्तराखंड पुलिस एप” में प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही कर सही प्रकार से निस्तारण किया जाय।
➡️ महिला और नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के पंजीकरण और जांच में लापरवाही न बरती जाए। शतप्रतिशत पंजीकरण कर स्पष्ट विवेचना की जाय।

➡️ “उत्तराखंड पुलिस एप्प”/ गौरा शक्ति एप का अपने अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें साथ ही महिलाओं को प्रेरित कर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को बढ़ाया जाय। साइबर अपराध से बचाव हेतु सम्बन्धितों को जन जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में स्कूलों/कॉलेजों, गांवों में जाकर नशे के विरुद्ध एवं अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी देकर जन-जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य़नजर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कण्डारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवराज सिंह बिष्ट व अन्य अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad