लोहाघाट: (चंपावत) जल संस्थान की लापरवाही निकम्मापन के कारण पेयजल लाइन का वाल्व फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद! सुन्दर बहादुर की ग्राउंड रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


लोहाघाट ( चंपावत)सुन्दर बहादुर ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

लोहाघाट के मुख्य स्टेशन बाजार मैं एनएच किनारे जल संस्थान की मुख्य पेयजल लाइन का वाल्व फटने से हजारों लीटर पानी एनएच में बह रहा है जिस कारण पैदल आने जाने वाले राहगीरों व व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है मंगलवार को परेशान व्यापारियों व राहगीरों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार-पांच दिन से जल संस्थान की पेयजल योजना का वाल्व फटा हुआ है जिस कारण हजारों लीटर पानी एनएच में बहकर बर्बाद हो रहा है जिससे राहगीरों के साथ व्यापारियों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है व्यापारियों ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों को मामले का पता होने के बाद भी वाल्व को अभी तक ठीक नहीं किया जा रहा है फटे हुए वाल्व के ऊपर पत्थर रखकर सिर्फ खानापूर्ति विभाग के द्वारा कर दी गई है व्यापारियों ने कहा एक और नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं जल संस्थान के द्वारा इस प्रकार से हजारों लीटर पानी की बर्बादी करी जा रही है उन्होंने जल संस्थान से जल्द वाल्व ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग करी है व्यापारियों ने पानी की बर्बादी को जल संस्थान की घोर लापरवाही बताया है वही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने फोन वार्ता में जानकारी देते हुए बताया मामला उनके संज्ञान में आ चुका है जल्द वाल्व को ठीक करने के निर्देश दिए जा रहे हैं वाल्व को जल्द ठीक कर दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad