पिथौरागढ़: (धारचूला-गुंजी)😲 आदि कैलाश यात्रियों को ला रही जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी; 😧6 पर्यटकों की दर्दनाक मौत; ✔️20 दिन मैं दूसरी दुर्घटना#

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर गर्बाधार के समीप आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह बेहद खतरनाक चट्टानी खाई है। ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है।

20 दिन के भीतर दूसरी दुर्घटना

पिथौरागढ़। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर पिछले 20 दिन के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है। आठ अक्तूबर को थकती झरने के बाद पूरी पहाड़ी जीप पर गिर गई थी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। अब 24 अक्तूबर को एक जीप खाई में गिर गई। आज वाहन संख्या UK 04 TB 2734 गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गया। जिसमे सवार 6 लोगों की मृत्यु होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौके पर थाना पांग्ला पुलिस, थाना धारचूला पुलिस व एसडीआरफ रवाना है। उक्त स्थान पर नेटवर्क नही होने के कारण टीम से संपर्क नही हो पा रहा है। टीम से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की ओर लौट रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसके चलते जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। अब बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलेगा।

ये लोग सवार थे जीप में

दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को आईटीबीपी से मिली है।…….

इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे जबकि जीप में सवार हिमांशु कुमार और वीरेंद्र कुमार स्थानीय हैं। किसी बचने की उम्मीद नहीं है।धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई थी लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची। आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह टीम खाई में उतरेगी – लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad