breaking kausani: (Bageshwar) 💥 ✔️सराहनीय🌷 पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की का विवाह होने से रोका गया; परिजनों को किया जागरूक!

खबर शेयर करें -
    कौसानी: (बागेश्वर) संवाददाता  थाना कौसानी पुलिस को गोपनीय रुप से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दुधिला में     विजयदशमी के अवसर पर एक नाबालिक लड़की की शादी होने वाली है, प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तस्दीक हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर थानाध्यक्ष कौसानी श्री मनवर सिंह मय महिला पुलिस टीम के साथ सोमवार  को ग्राम दुधिला पहुचें तो सूचना को सही पाया गया।* जिस पर थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा मय *वन स्टॉप सेन्टर, सी0डब्ल्यू0सी0 बागेश्वर की टीम* को  आज  संयुक्त टीम मौके पर ग्राम दुधिला पहुंची तो पता चला कि गॉव में रहने वाले युवक के साथ नाबालिग लड़की का विवाह को होना तय हुआ है । जन्मतिथि के सम्बन्ध में दस्तावेज चैक किये तो लड़के की उम्र 19 वर्ष तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होना पाया गया। इस पर कौसानी पुलिस /वन स्टॉप सेन्टर की टीम और सी0डब्ल्यू0सी0 टीम द्वारा नाबालिक लड़की तथा लड़के के परिजनों की काउंसलिंग करायी गयी एवं उन्हें बाल विवाह अधिनियम* के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। बाद काउंसलिंग नाबालिग लड़की के पिता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपनी पुत्री का विवाह बालिग होने के उपरान्त ही करेगें। 

थानाध्यक्ष कौसानी श्री मनवर सिंह, वन स्टॉप सेन्टर, सी0डब्ल्यू0सी0 की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों को *बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी, साइबर क्राइम, यातायात नियमों, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे-” “उत्तराखंड पुलिस एप” गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल- *112, 1090,1098 साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930* आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad