रुद्रपुर: देहरादून निवासी 🥸शातिर चौथी शादी करने के फिराक में था; पिता- पुत्र को दिल्ली में किया गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर ( संवाददाता)। तीन पत्नियों को छोड़कर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहे शातिर ‌युवक और उसके पिता को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा करते हुए सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि मूल रूप से देहरादून और हाल रम्पुरा वार्ड आठ निवासी एक महिला ने अपने पति प्रमोद सिंह निवासी शांति कुंज कॉलोनी नत्थनपुर देहरादून के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पति प्रमोद सिह पुत्र दीवान सिंह पूर्व मे भी दो लडकियो के साथ शादी करके छोड़ चुका है। वह शादी डॉट कॉम से शादी करता है। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन में पता चला कि आरोपी प्रमोद सिंह और उसका पिता दीवान सिंह किराये के मकानो में निवास करते है तथा शादी करने के बाद अपना निवास स्थान बदल देते हैं। एसएसपी के निर्देश पर गठित की गयी टीम ने आरोपी प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह हाल निवासी थाना अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली और दीवान सिंह पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह थाना अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली को अम्बेडकर नगर दक्षिण पुरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों पर पूर्व में दो अन्य पत्नियों द्वारा भी दिल्ली व कर्णप्रयाग मे अभियोग पंजीकृत कराये गये है। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल निरीक्षक विक्रम राठौर,…..

एसएसआई कमाल हसन, अर्जुन गिरी महिला कांस्टेबल नेहा राणा, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad