बागेश्वरजिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गरूड़ क्षेत्र में सीएम घोषणा के तहत प्रस्तावित वाहन पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर 09 अक्टूबर, (संवाददाता)

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गरूड़ क्षेत्र में सीएम घोषणा के तहत प्रस्तावित वाहन पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस क्षेत्र में ब्रिडकुल द्वारा सीएम घोषणा के अनुरूप पार्किंग प्रस्तावित की है, उससे लगी हुई भूमि पर पूर्व से लोनिवि द्वारा बनाए गया पार्किंग स्थल है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दोनों कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से कार्य करके पूर्व से बनी पार्किंग को मिलाकर वृहद पार्किंग योजना बनाएं ताकि क्षेत्र में वृहद पार्किंग स्थल का निर्माण हो सके।

 भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने गरूड़ के पाये में मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप 396.58 लाख से प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पाया कि लोनिवि द्वारा पूर्व में वाहन पार्किंग का निर्माण किया गया है, इसी पार्किंग से लगते हुए भूमि में ब्रिडकुल ने सीएम घोषणा के अनुरूप स्वीकृत पार्किंग के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लोनिवि द्वारा बनायी गयी पार्किंग के समीप ही सीएम घोषणा के तहत ब्रिडकुल द्वारा पार्किंग का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, यदि इन दानों पार्किंग का मिलाकर वृहद पार्किंग बनायी जाय तो, इससे कम खर्च में अधिक वाहन क्षमता वाला पार्किंग स्थल बनाया जा सकता है। उन्होने इसके लिए दोनों कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से मिलकर डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ ही बढ़ी पार्किंग बनाई जाय तो इसका लाभ जनता को होगा, साथ ही गरूड़ को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ब्रिडकुल व लोनिवि के अधिकारी मिलकर एक वृहद पार्किंग योजना बनाएं व उस पर कार्य करें ताकि एक साथ दर्जनों वाहनों की पार्किंग हो सके। 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, आवासीय अभियंता ब्रिडकुल अनुज कुमार, कनष्ठि अभियंता सुरेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खेतवाल आदि मौजूद थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad