ब्रेकिंग मुखानी: (हल्द्वानी) लाखों की ज्वेलरी चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर को पकड़ने के लिए 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये;🙉 चोर से मामले को उगाने के लिए थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा को मनोवैज्ञानिक का प्रयोग करना पड़ा? 👁अशोक गुलाटी editor-in-chief (एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

खबर शेयर करें -

मुखानी: (हल्द्वानी) अशोक गुलाटी editor-in-chief एक्सक्लूसिव रिपोर्ट/ विगत दिनों क्षेत्र में दो हुई लाखों की चोरी से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया, शातिर चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना चारों तरफ जाल बिछा दिया, लाखों की इस चोर ज्वेलरी चोरी करने वाला शातिर चोर को नैनीताल पुलिस ने पकड़ने के लिए 100 से अधिक सीसी खंगाले दिए; फिर कहीं पुलिस के कब्जे में आ सका ,पुलिस सूत्रों के मुताबिक शातिर चोर से मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सभी हथकंडे अपना लिए, परंतु टस से मश नहीं हुआl आखिर मुखानी के तेज तर्रार अनुभवी थाना अध्यक्ष रमेश बोरा ने मनोवैज्ञानिक (भावनाओं तौर पर) शातिर चोर से वार्ता की, तो उसने सब उगल दिया और चोरी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया पूरी वारदात का खुलासा कर दियाl पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस चोरी की वारदात को शातिर चोर से उगलाने के लिए कई घंटे पसीने बहाने पड़ेl तब जाकर कहीं मामले का खुलासा हो सका।

(मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा)

गौरतलब है कि 28 जून को वादी कुवंर सिंह चौहान पुत्र गोपाल सिंह चौहान निवासी नूतन कालोनी, हिम्मतपुर तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -172/23 धारा-380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। दूसरी चोरी की घटना 16 सितंबर को

सुरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह निवासी भगवानपुर रोड, लोहरियासाल तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा अपराध संख्या -263/23 धारा-380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।

क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटना को प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी/नकबजनी की उपरोक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष मुखानी को दिशा निर्देश दिये गये।
हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में श्री रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी ।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की सुरागरसी पतारसी व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। क्षेत्र में मुखबिर लगाये गये तथा घटनास्थलों के आसपास लगे लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अथक प्रयासों द्वारा पुलिस टीम को अभियुक्त के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण पुख्ता जानकारी मिली जिसके तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को रौले की पुलिया के पास आर0के0 टैंट रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी/नकबजनी को सामान भी बरामद कर लिया गया।

अभियुक्त
राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी राजविहार कालोनी, फेस-2 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष।

पुलिस टीम- (थाना मुखानी)

1-उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा-(थानाध्यक्ष मुखानी)
2- उ0नि0 अनिल कुमार- (चौकी प्रभारी आम्रपाली)
3- उ0नि0 प्रीती- ( चौकी प्रभारी आर0टी0ओ0 रोड)
4-उ0नि0 गुरविंदर कौर- (विवेचक)
5-कानि0 रविन्द्र खाती
6-कानि0 महबूब अली
7- कानि0 चन्दन सिंह
8-कानि0 उमेश राणा
9-कानि0 मनीष उप्रेती
10-कानि0 सुनील आगरी

टीम-2 ( एस0ओ0जी0)

1- उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी- (प्रभारी एस0ओ0जी0)
2- हे0कानि0 त्रिलोक सिंह- एस0ओ0जी0
3- कानि0 भानु प्रताप- एस0ओ0जी0…..

टीम-3 (कोतवाली हल्द्वानी व सीसीटीवी)
1-उ0नि0 रविन्द्र राणा- कोतवाली हल्द्वानी,
2- हे0कानि0 इसरार नवी- सीसीटीवीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad