ब्रेकिंग पिथौरागढ़: पीएम मोदी का प्रस्तावित 12अक्टूबर पिथौरागढ़ दौरा लगभग तय? भाजपा ने जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, रैली की तैयारियां शुरू! 💥(अशोक गुलाटी प्रधान संपादक)

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: (अशोक गुलाटी प्रधान संपादक) पीएम मोदी का प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरा लगभग तय माना जा रहा है भाजपा ने जनसभा के लिए बनाए प्रभारी व संयोजक, बनाए गए हैं रैली की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा के लिए प्रदेश भाजपा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है; पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है; दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करेंगेl पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से लगाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट……

ने कहा कि पीएम मोदी का देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है। न केवल किसी भी पीएम के मुकाबले वह सबसे अधिक बार उत्तराखंड आए बल्कि राज्य के विकास के लिए सर्वकालिक सर्वाधिक योजनाएं और मदद भी पीएम मोदी ने ही की। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में 2.5 लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं केंद्र के सहयोग से संचालित हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका यह दौरा राज्य के विकास के लिए नई सौगात देने वाला साबित होगा। बरहाल प्रधानमंत्री का पिथौरागढ़ तथा लोहाघाट का दौरा आगामी लोकसभा में क्या रंग लाएगा यह तो आने वाला भविष्य बताएगा । बरहाल भाजपा कार्यकर्ता सहित जनता में श्री मोदी का दौरा को लेकर उत्साहित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad