भीमताललेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनायी गयी@👉 गाँधी जी और शास्त्री जी जैसे देश के महान सपूतों से प्रेरणा लेने और गाँधी जी के सिद्वान्तों पर चलें एसएस नेगी प्रधानाचार्य

खबर शेयर करें -

भीमताल: (संवाददाता) शहर के पेरिस थित प्रतिष्ठित विद्यालय लेक्स इन्टरनेशल स्कूल में गाँधी जयन्ती धूमधाम से मनाय गयी। प्रातः काल झण्डा रोहण और गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों के आगे द्वीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस० एस० नेगी द्वारा कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। जिसके उपरान्त कक्षा ग्याहरवीं की छात्रा निकिता बिष्ट व विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका कंचन जोशी ने गाँधी जी व शास्त्री जी के बारे में विस्तारपूर्वक विचार रखे। कक्षा पाँचवी से नवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा गाँधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, एन०सी०सी० के कैडेट्स द्वारा एक देशभक्ति गीत व संगीत विभाग के शिक्षक अजय कुमार द्वारा “वैष्णव जन तो” भजन गाकर गाँधी जी को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस० एस० नेगी द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए किया गया। जिसमें उन्होंने गाँधी जी और शास्त्री जी जैसे देश के महान सपूतों से प्रेरणा लेने और गाँधी जी के सिद्वान्तों को चरित्र में लाने की बात कहते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री नेगी ने कहा कि शास्त्री जी द्वारा जय जवान जय किशान का जो नारा दिया गया था वह आज भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक है और उन्हीं के इस नारे के अनुरूप हम कृषि क्षेत्र में सफल होने के साथ-साथ देश की रक्षा करने में भी सक्षम हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad