Bageshwar : जागरुकता अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा “महर्षि विद्या मंदिर बिलौना” के छात्र-छात्राओं को बढ़ते अपराधों से बचाव के लिये किया जागरूक&

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/आपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आज प्रभारी डी0सी0आर0बी0 निरीक्षक टी0आर0 बगरेठा एवं प्रभारी ए0एच0टी0यू0/ महिला हेल्प लाइन उ0नि0 मीना रावत द्वारा जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में जाकर छात्र – छात्राओं को बढ़ते अपराधो से बचाव के बारे में जागरुक किया गयाl निरीक्षक टी0आर0 बगरेठा द्वारा छात्र- छात्राओं, विद्यालय स्टाफ को समाज में बढ़ रहे बच्चो व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे- महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, जबरन मजदूरी, जबरन विवाह कराना, बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति, वैश्यावृत्ति आदि अन्य अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और सभी को बताया गया कि जागरूकता ही इन अपराधों से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। शादी व नौकरी आदि के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आएं तथा इसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें एवं युवा व स्कूली बच्चे किसी भी व्यक्ति द्वारा दिये जाने वाले प्रलोभनों में ना आये। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के बारे में जागरूक किया गया । वहीं इस प्रकार के अपराध की जानकारी मिलने पर शीघ्र ही इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के संबंध में अपील की गई।

    तत्पश्चात *उ0नि0 मीना रावत  द्वारा  छात्र- छात्राओं, विद्यालय स्टाफ को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के सम्बंध, ए0एच0टी0यू0 हेल्प लाईन न0 7579245340 के लिये जागरूक किया तथा ग्रामीणों को नशे का सेवन ना करने व भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई तथा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी/ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930,पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत/समस्या शीघ्र ही नजदीकी थाने या हैल्पलाईन न0- 112, 1090 पर दर्ज करायें, जनपद पुलिस द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।  सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए  जागरुक किया गया।* 

अंत में संयुक्त टीम द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं, विद्यालय स्टाफ से उक्त जानकारी को अपने घर वालो को भी बताकर जागरुक करने की अपील की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad