देहरादून: 48💥 घंटे बाद बजाने थी शहनाई; 😲…ऊपर वाले को और ही कुछ मंजूर था?🙄 खुशियां मातम में बदल गई+

खबर शेयर करें -

48 घंटे बाद बजाने की शहनाई; 😲…परिवार में छा गया मातम

देहरादून (अशोक गुलाटी ऑडिटर इन चीप) जिस घर में 48 घंटे बाद शहनाई बजाने वाली थी पूरी तैयारी हो चुकी थी परंतु ऊपर वाले को और ही कुछ मंजूर था ? खुशियों के माहौल अचानक मातम वाची पुकार में मच गया विवरण के मुताबिक है। युवती की सदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। युवती के नाक और कान से खून आने के बाद हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों के मुताबिक फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन उम्र 25 पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सैनी के अनुसार मंगलवार शाम को करीब सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। ऐसे में परिजन उसे आनन-फानन में हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दियाइसके बाद परिजन उसे लेकर झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि जांच रैपिड एंटीजन थी या एलाइजा इसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस मामले में देहरादून सीएमओ डॉ. संजय जैन का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट होने पर डेथ ऑडिट करवाया जाएगा। डेथ ऑडिट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेंगा। बरहाल परिवार में खुशियां मातम में बदल गई जहां 48 घंटे बाद शहनाई बजने वाली थी मैं लड़कों वालों की भी तैयारी पूरी हो चुकी थी दोनों तरफ सन्नाटा छा गया और खुशियां गम में बदल गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad