बिग ब्रेकिंग द्वाराहाट:🥺 इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्देशक बीजेपी का एजेंट है! ✔️15 दिन में तबादला नहीं हुआ समर्थकों के साथ कॉलेज गेट पर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा: मदन बिष्ट बाहुबली विधायक से अशोक गुलाटी editor-in-chief Exclusive बातचीत

खबर शेयर करें -

द्वाराहाट (अल्मोड़ा) अशोक गुलाटी editor-in-chief द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्देशक एवं द्वाराहाट के दबंग विधायक मदन बिष्ट के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है विधायक मदन बिष्ट ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल editor-in-chief अशोक गुलाटी बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे निर्देशक को कई बार कॉल किया परंतु निर्देशक ने कॉल नहीं उठाया था यह प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन है और वह बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया क्षेत्र से भ्रमण कर जा रहे थे तो उन्होंने उनके आवास पर पहुंचे उन्होंने कोई भी गाली गलौज नहीं की है बल्कि निर्देशक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि निर्देशक का 15 दिन के अंदर तबादला नहीं हुआ तो वह कॉलेज के गेट पर जनता जनार्दन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना व प्रदर्शन करेंगे(विधायक जी की क्लिपिंग भी देखें जो वायरल हो रही है )

उधर दूसरी ओर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक ने थाने में दी गई तहरीर मुताबिक के

कहा है कि शनिवार की रात्रि नारायण सिंह रावत नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया कॉल में उनकी बात विधायक मदन बिष्ट से करवाई विधायक ने उनसे कार्यालय कार्य और टेंडर के संदर्भ में पूछताछ की उन्होंने विधायक को जानकारी दे दी. उसके बाद दूसरे नंबर पर कई कॉल आए जिन्होंने रिसीव नहीं उठाया द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से मिल रही है कॉलेज निदेशक ने विधायक बिष्ट पर कॉलेज परिसर में घुसकर हंगामा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, मेर का आरोप है कि रात करीब दस बजे विधायक बिष्ट समर्थकों के साथ इंजीनियर कॉलेज परिसर स्थित उनके आवास पहुंच गए। आरोप है कि कॉल रिसीव नहीं करने की बात कहते हुए विधायक ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

विधायक मदन सिंह बिष्ट एवं कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के के एस मेर के बीच शनिवार रात हुई बातचीत का ऑडियो व रात 10 बजे विधायक के निदेशक के घर पहुंचने के बाद हुए हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

गौर तलब है कि रविवार को दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। रात में हुए हंगामे के बाद निदेशक ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि रात्रि में नारायण रावत के फोन से विधायक ने आपत्तिजनक और गाली-गलौज की भाषा शैली में बातचीत की। उसके बाद मेरे फोन नहीं उठाने पर विधायक घर में ही धमक गए। इस दौरान नारायण रावत ने मेरी आवास का दरवाजा जोर से पीटते हुए माफी मांगने के लिए दबाव बनाया। जिससे घर में पत्नी व बच्चे भयभीत हैं। उन्होंने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। निदेशक के प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद विधायक मदन सिंह बिष्ट भी अपने समर्थकों के साथ थाने में पहुंचे। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कहा कि चौखुटिया क्षेत्र भ्रमण से लौटने के उपरांत इंजिनियरिंग कॉलेज मैस कर्मचारी, वेतन भोगी कर्मचारियों के संबंध में अपने प्रतिनिधि नारायण रावत के मोबाइल से कॉल की। संपर्क नहीं होने पर छह बार अपने नंबर से निदेशक को कॉल किया, लेकिन निदेशक ने फोन नहीं उठाया। जिसके उपरांत निदेशक ने प्रोटोकॉल और गाइड लाइंस का उल्लंघन करते हुए अभद्र भाषा गेट लॉस्ट कहा गया है। बरहाल अब यह मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है अब देखना यह होगा की …

सरकार इस मामले पर क्या कदम उठाती है पूरे कुमाऊं में चर्चा का विषय बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad