हल्दूचौड़: (लाल कुआं)छात्र ‘हर्षित बिष्ट’ के साथ मारपीट करने वालों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -

लाल कुआं; (अशोक गुलाटी editor-in-chief) खीम सिंह बिष्ट निवासी लालकुआं गोपीपुरम हल्दूचौड़ के द्वारा उनके पुत्र हर्षित बिष्ट पर अज्ञात लड़कों ने जानलेवा हमला किए जाने के संबंध में कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या-236/23 धारा 324 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त मारपीट की घटना में संलिप्त लड़कों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अधीनस्थों अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने के पश्चात हर्षित बिष्ट के साथ मारपीट करने वाले 03 लड़के प्रकाश में आये जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी 02 लड़़कों को डुगरपुर हल्दूचौड से गिरफ्तार तथा अन्य 01 नाबलिग लडकें को उसके भाई के संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु चौकी हल्दूचौड़ लें जाया गया।

गिरफ्तार:-

1- संदीप गिरी पुत्र राजेंद्र गिरी निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम हल्दूचौड़ जनपद नैनीताल,
2- गोपाल सिंह ग़ैढ़ा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नाथूपुर चोमवाल पोस्ट मोटा हल्दू जनपद नैनीताल उम्र-18
3- एक अन्य नाबालिग

पुलिस टीम

1- उ0नि0 श्री सोमेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़)
2- कांस्टेबल श्री अनिल शर्मा
3- कांस्टेबल श्री मनीष
4-कांस्टेबल श्री गुरमेज सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad