ब्रेकिंग देहरादून: युवती की हत्या में आर्मी का‌ लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार$

खबर शेयर करें -


देहरादून( विशेष संवाददाता)। युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती काठमांडू, नेपाल की रहने वाली थी जोकि सिलीगुड़ी में नौकरी करती थी। यहीं उसकी एक आर्मी अधिकारी से मुलाकात हुई थी। युवती आर्मी आफिसर से शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और वह इसके लिए उसके पीछे देहरादून पहुंच गई। आर्मी अधिकारी ने युवती से छुटकारा पाने से लिए उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया और युवती को रास्ते से हटाने के लिए आरोपित ने उसे घुमाने के बहाने से थानों रोड पर ले गया। वहां पहुंचकर उसने युवती की हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। युवती की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। वह काठमांडू, नेपाल की रहने वाली थी। उसकी हत्घ्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह यहां क्घ्लेमेनटाउन में तैनात है। इससे पहले उसकी तैनाती सिलीगुड़ी में थी। मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली युवती सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। सैन्घ्य अधिकारी की वहीं पर उससे मुलाकात हुई थी, बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। ….

युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी। आरोपित अधिकारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad