काशीपुर: सड़क दुर्घटना में एक की मौत; दूसरे का लावारिस पड़ा मिला शव+

खबर शेयर करें -



काशीपुर। उधम सिंह नगर संवाददाता एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दूसरी ओर मजदूर का शव कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में लावारिस पड़ा पाया गया। मृतक असाधारण मौत की आशंका जाता रहे हैं। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 हेमपुर इस्माइल थाना आईटीआई निवासी अंकित सागर 28 वर्ष पुत्र कमल सिंह एल-टी फाइनेंस बाजपुर में कार्यरत है। पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह मोहल्ला जसपुर खुर्द में शगुन गार्डन के करीब से होकर गुजर रहा था इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल की करारी भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर अंकित सागर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की एक 6 वर्षीय पुत्री निकिता तथा एक पुत्र आदित्य है। इसी तरह एक अन्य घटना में जीत कॉलोनी मोहल्ला महेशपुरा निवासी दीपक कश्यप पुत्र राम अवतार कश्यप नामक मजदूर का शव कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में आईआईएम के समीप सड़क किनारे पड़ा पाया गया। उसकी चप्पल गायब थी। मृतक परिजन असाधारण मौत की आशंका जाता रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 13 वर्षीय पुत्री नैना 12 वर्षीय पुत्र शिवा तथा 10 वर्षीय पुत्री मोनिका समेत भरे पूरे परिवार को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad