ब्रेकिंग : हल्द्वानी- सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाला उफान पर आ जाने से सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फंस गई? …फिर क्या हुआ!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विशेष संवाददाता हल्द्वानी सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाला उफान पर आ जाने से सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फंस गई। जिससे वाहन में सवार चार जिंदगियां पर खतरा मंडराने लगा। 108 सेवा वाहन नाले में फंसते ही उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला । इसके बाद पानी कम होने पर 108 सेवा को बाहर निकला गया। जानकारी के अनुसार आज मध्य रात्रि करीब 2 सितारगंज से 108 एंबुलेंस से एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में महिला ने 108 सेवा में ही बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था । इस दौरान 108 सेवा के चालक वाहन उफनाए नाले से पार करने लगा। लेकिन वाहन बीच नाले में पहुंच कर फंस गया। चालक की लापरवाही से पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। वाहन से सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद गाड़ी में सवार मरीज और तीमारदारो ने पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार व्यत्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad