बाजपुर: (उधम सिंह नगर) 😲मारुति वैन और बाइक सवार मैं जबरदस्त टक्कर के बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक ‌मौत; मारुति वैन में सवार आधा दर्जन बुरी तरह घायल+

खबर शेयर करें -

बाजपुर: (उधम सिंह नगर) (स्टाफ रिपोर्टर) 😲मारुति वैन और बाइक सवार मैं जबरदस्त टक्कर के बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक ‌मौत; मारुति वैन में सवार आधा दर्जन बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है दर्दनाक हादसा आज दोपहर का है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। विवरण के मुताबिक के मुताबिक बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए।हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। जबकि मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिवार जनों को दुखद समाचार मिलते ही कोहराम मच गया है। ‌

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad