रुद्रपुर : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर उदय निधि स्टालिन का पुतला फूंका!

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। विशेष संवाददाता ‌तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दक्ष चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर उदय निधि स्टालिन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उदय निधि स्टालिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और उनको मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।

तमिलनाडु में मंत्री उदय निधि स्टालिन की सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। इसी को लेकर देर शाम को गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विकास के नेतृत्व में एकत्र हुए और चौराहे पर स्टालिन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्टालिन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के बढ़ते प्रभाव से दूसरे धर्म के समाज के लोग अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। सनातन धर्म को मिटाने वाले न जाने कितने आए और खुद ही मिट गए। श्री शर्मा ने कहा कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू नामक बीमारी से जोड़ा है। उनका मानना है कि सनातम धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। उनके द्वारा दिये गये इस तरह के बयान से करोड़ों हिंदुओं को गहरा आघात पहुंचा है। समय-समय पर इस प्रकार के लोगों द्वारा सनातन धर्म पर कुठाराघाट किया जाता रहा है, लेकिन अब हिन्दू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि हम लोग शास्त्र की बात करते हैं लेकिन यदि अकारण हमारे धर्म के बारे में ऐसी अमर्यादितभाषा का इस्तेमाल किया जायेगा तो फिर हम शस्त्र उठाना भी जानते हैं। हम अन्य धर्मों के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मंत्री का यह कृत्य सौ करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला, धार्मिक उन्माद फैलाने वाला, संप्रदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने वाला और दंगा कराने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी अमर्यादित चीजों को फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू चौहान, नगर अध्यक्ष गोविंद शर्मा, नगर महामंत्री आदेश भारद्वाज, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौड़, नगर महामंत्री जितेंद्र संधू, नगर उपाध्यक्ष सूरज पांडे, विक्की राघव, आशीष यादव, ..

सचिन पाठक, जितेंद्र चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन छाबड़ा ,आशीष छाबड़ा,नरेश राठौर, नितिन कौशिक, मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, राजेश मिश्रा आदि समेत तमाम लोग मोजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad