लाल कुआं: (नैनीताल) पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) जिला नैनीताल इकाई के सदस्यों को कुमाऊँ प्रभारी ने परिचय पत्र वितरित दिए; शीघ्र ही 2ः15 लाख रुपए के बीमा की पॉलिसी के बॉन्ड भी सदस्यों को दिये जायेंगे@ :-लाइव

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल विशेष संवाददाता पत्रकार प्रेस परिषद जिला इकाई नैनीताल के जिलाध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट की अध्यक्षता में परिषद एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक के मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊं मंडल प्रभारी अशोक गुलाटी थे । बैठक में परिषद के सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री गुलाटी ने कहा कि शीघ्र ही 2ः15 लाख रुपए के बीमा की पॉलिसी के बॉन्ड भी सदस्यों को दिये जायेंगे। इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ सकते हैं ।उन्होंने कहा सभी पत्रकार साथी संगठित होकर आपस में एक दूसरे का सहयोग करें और परिचय पत्र को कवरेज के दौरान अपने पास रखें । संबंधित अधिकारी के मांगने पर परिचय पत्र को दिखाएं अगर परिचय पत्र कहीं गिर जाता है तो स्थानीय चौकी कोतवाली व परिषद को तुरंत सूचना दें। कुमाऊं प्रभारी ने कहा कि शीघ्र एक सम्मेलन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इससे पूर्व कुमाऊं प्रभारी के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों के गले में आई कार्ड डालकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशन दत्त मिश्रा, रेवाधर भट्ट, पान सिंह बिष्ट, संजय मिश्रा, राजेन्द्र नेगी, दीपक बिष्ट, कमल सुयाल, ललित सनवाल, देवेन्द्र बजेठा, अतुल अग्रवाल, विनोद सिंह, हिमांशु बिष्ट आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad