नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया#Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली 15 अगस्त, अशोक गुलाटी editor-in-chief

  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया।

       77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है।
इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखंड वासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखंड वासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है।
       दल के सदस्यों में श्री कमल किशोर, नोडल अधिकारी सूचना विभाग, श्री मदन मोहन सत्ती मीडिया कोर्डिनेटर, दल नायक श्री सुल्तान सिंह चौहान, एवं श्री चमन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, श्री चमन सिंह चौहान, श्रीमती सविता पन्त, श्रीमती सुनीता तोमर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती विभा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, श्री तारा दत्त जोशी, श्री खजान दत्त शर्मा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad