खटीमा: नगर पालिका द्वारा बिना किसी नोटिस के हटाया गया अतिक्रमण; लोगों ने किया भारी विरोध@ दीपक यादव ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

खटीमा (दीपक यादव ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट) खटीमा में स्थित एन एच 74 के किनारे प्रयास हॉस्पिटल के निकटतम विगत कई वर्षों से कुम्हर परिवारों द्वारा मटके घड़े दिए कुल्लड़ इत्यादि घर परिवार का पालन पोषण करते थे नगर पालिका द्वारा बिना किसी नोटिस के अतिक्रमण नाम पर से अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया गया जिसमें पीड़ित परिवारों के हजारों रुपए के कड़ी धूप कड़ी मेहनत से धूप में बनाए गए कि मटके कूलर व मिट्टी से बने कई सारे बर्तन नगर पालिका द्वारा तोड़ दिए गए हैं जिससे भारी नुकसान हुआ है आज समाज सेवी संगठन के नेतृत्व में पीड़ित परिवार उप जिला अधिकारी खटीमा के समक्ष ज्ञापन लेकर दिया और पीड़ित परिवार को उचित मजा देने की मांग की गई उप जिला अधिकारी पीड़ित परिवारों ने आपबीती बताई ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि आगे से इस प्रकार की कोई समस्या पैदा नहीं होगी। वही उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मेरे द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी खटीमा से वार्ता करते हुए कहा है कि इनका जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए यह एक शिल्प कला है जिसको इन लोगों ने जीवित रखा हुआ है जैसे कि आप लोगों को जानते हैं कि इन दिनों लगभग प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे कहीं न कहीं पर्यावरण को नुकसान है लेकिन इनके मटके,गमले,गिलास जो भी मिट्टी का बर्तन बना हुआ है वह कहीं न कहीं शिल्प कलाकारी को जीवित रखे हुए हैं और यह एक शिल्पकाला है इसे जीवित रखना भी हमारा ही एक उद्देश्य है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को उप जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि आगे से कोई भी अगर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो संबंधित को अपना सामान संभालने का समय दिया जाना चाहिए ताकि किसी भी परिवार का कोई नुकसान ना हो। वहीं इस पूरे मामले में पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक शुक्ला का कहना है कि सड़क सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत माननीय उच्च न्यायालय का आदेश का पालन करते हुए हमारे द्वारा पुलिस बल को साथ में लेते हुए सभी जगहों पर अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया जो कि स्थानीय लोगों की भी मांग थी लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायत भी आ रही थी जोकि उप जिला अधिकारी खटीमा के आदेशानुसार भी था जिन लोगों ने प्रयास हॉस्पिटल के पास मटके मिट्टी के गमले व मिट्टी के अन्य बर्तन सड़क पर रखे हुई थे उन्हें हमारे द्वारा पहले ही बताया जा चुका था कि इनको आप हटा …..

नगर पालिका द्वारा बिना नोटिस दिए गरीबों का आशियाना ध्वस्त कर दिया
पीड़ित महिला
रविंद्र सिंह बिष्ट उप जिला अधिकारी
दीपक शुक्ला अधिशासी
अधिकारी नगर पालिका खटीमा

दीजिएगा लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया हमारी टीम द्वारा उनको हटाने का कार्य किया गया लेकिन हमारे वहां से आने के पश्चात हमें ज्ञात हुआ है कि उन लोगों ने स्वयं उन बर्तनों को तोड़ा है। हमारी अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ भी उनके द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad