ब्रेकिंग हल्द्वानी: कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में राज्य की लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त किया!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विशेष संवाददाता भाजपा राज में देवभूमि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे है।
महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में
राज्य की लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त किया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेताओ पर ही बेटियों के साथ अत्याचार और उत्पीड़न के मामले आये दिन समाचारों के माध्यम से सार्वजनिक हो रहे है। भाजपा राज में माँ-बेटियां-बहने सुरक्षित नही है। सुमित हृदयेश ने कहा कि अब आम जनमानस को खुद ही अपनी बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाना पड़ेगा।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि बेटी अंकिता को अभी तक न्याय नही मिल पाया है और कल फिर जनपद हरिद्वार में एक भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया गया है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, पार्षद नीमा भट्ट ने कहा कि राजधानी देहरादून में जिस तरह महिला की हत्या कर शव कूड़े में फेंका गया। उससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा राज मे महिलाएं सुरक्षित नही है।
महिलाओं की सुरक्षा और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, पार्षद राधा आर्या, पार्षद दीपा बिष्ट, कमला तिवाड़ी, मीमांसा आर्या, एन. बी. गुणवंत, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, पार्षद राजेन्द्र जीना, पार्षद रवि जोशी, पार्षद महेशानंद, कैलाश साह, कमल मेहता, प्रकाश पांडे, गुरप्रीत प्रिंस, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, वरुण भाकुनी, प्रदीप नेगी, राजू बिष्ट, मलय बिष्ट, गिरीश पांडे, सुशील डुंगराकोटी, गजेंद्र गोनिया, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, इंदर बिष्ट, अभिषेक बिष्ट आदि ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad