ब्रेकिंग भीमताल: (नैनीताल) हत्या के प्रयास में फरार 5000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से किया गिरफ्तार#

खबर शेयर करें -

            

भीमताल( नैनीताल ) संवाददाता/ थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास में घटित घटना के संबंध में 26 अप्रैल 23 थाना भीमताल में FIR NO – 28/2023, धारा 307 भादवी बनाम राहुल आदि में मुकदमा पंजीकृत होकर विवेचना उप निरीक्षक जसवीर सिंह थाना भीमताल की जा रही थी जिसमें नामजद अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त उपरोक्त कि शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा विगत जुलाई 2023 में 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

 क्षेत्राधिकारी भवाली  नितिन लोहनी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भीमताल  विमल कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशन मे थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के संबंध में पुख्ता जानकारी हासिल करते हुए कल (1 अगस्त) मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी ग्राम उच्चैन जिला भरतपुर राजस्थान को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय नैनीताल द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तारी टीम – उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौकी इंचार्ज सलडी थाना भीमताल -का0 प्रकाश चंद्र थाना भीमतालl

                        
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad