ब्रेकिंग नैनीताल: नेशनल होटल में मुरादाबाद निवासी होटल में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई युक्ति के मामले में नया मोड़ ; पति के साथ नहीं बल्कि 3 बच्चों के पिता आशिक के साथ आई थी, जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है!

खबर शेयर करें -

नैनीताल विशेष संवाददाता नगर के एक होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में उस समय नया सनसनीखेज मोड़ आ गया है आज हो गया है मृतका के परिजनों ने नैनीताल पहुंचकर मामले में पुलिस को मृतका युवती और फरार युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की मौत के बाद से फरार युवक मृतका का पति नहीं है, बल्कि वह पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वही परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब है कि कि मंगलवार को नैनीताल हल्द्वानी रोड पर स्थित नेशनल होटल में मुरादाबाद निवासी इरम खान उम्र 32 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था होटल के कमरे में मिला था। बताया जा रहा था कि वह अपने पति के साथ वहां आई थी। लेकिन युवती के साथ उसका पति बन कर रह रहा युवक मौके से फरार हो गया था। वही सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया था।

सूचना के बाद बुधवार को मृतका की मां जुबेदा खातून, बहन फरीन व मामा का लड़का शारिक तल्लीताल थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि मृतका शादीशुदा नहीं थी। मृतका के साथ होटल में रहने वाला युवक पहले से ही शादीशुदा है ओर उसके तीन बच्चे भी हैं।
वही मृतका की मां ने बताया कि वह युवक उसकी बेटी को बीते एक साल से शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद युवक कई बार मृतका व उनको जान से मारने की धमकी दे चुका था।

सोमवार को युवक की ओर से किसी व्यक्ति ने बेटी को कॉल कर बात करने के लिए कचहरी में बुलाया था। जब बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी को कॉल की लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके कुछ देर बाद बेटी से बात हुई तो उसने कहीं जाने की बात कहकर कॉल काट दी।
आरोप है कि युवक मृतका की सोने की चैन व मोबाइल भी ले गया है। उन्होंने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। वही सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के पश्चात मृत्यु का की मौत मौत कैसे हुई स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad