पिथौरागढ़:🥺 (गांधीवादी तरीके से आंदोलन) संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम 2 सूत्री मांगों को लेकर वृक्षारोपण अभियान ! 👉 आंदोलन के संदर्भ में क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने :-सुनिए

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ (विशेष संवाददाता ) संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों की 2 सूत्री मांगों को लेकर जिनमें उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर पर्यटक आवास गृह सातताल परिचय रिजॉर्ट नाैकुचियाताल को निजी क्षेत्र में देने हेतु जो निविदा निकाली गई थी उसे निरस्त करने, के साथ-साथ कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के किसी भी आवास गृह व इकाई को पीपीपी मोड में नहीं देने, एवं 12 अप्रैल को शासन स्तर पर हुए समझौते को लागू करते हुए दोनों निगमों के संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने हेतु 20 जुलाई से 31 जुलाई तक समूचे कुमाऊं मंडल में कुमाऊं मंडल विकास निगम की सभी इकाइयों में कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया एवं पौधारोपण किया गया।
आज इसी क्रम में आंदोलन के अंतिम दिवस सभी जनपदों में निगम कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान व विभिन्न प्रजाति के हजारों पौधों का रोपण किया।
आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह से गैस गोदाम परिसर पिथौरागढ़ तक कुमाऊँ मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने लगभग 2 किलोमीटर की परिधि में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए व स्वच्छता अभियान भी चलाया।
गुरुरानी ने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए गांधीवादी तरीके से किया गया पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छताकार्यक्रम को एक आंदोलन का रूप दिया गया। जहां निगम के कर्मचारियों ने आवास गृह सहित गैस परिसर व अन्य इकाइयों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान कर एक स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनपदों के साथ-साथ उच्च हिमालई क्षेत्र में कैलाश यात्रा मार्ग में स्थित 10000 से 13000 फीट तक स्थित गुजी, कालापानी, नाबीढाग कैंपों में निगम कर्मचारियों ने जहां स्वच्छता अभियान चलाया वही बृहद स्तर पर पौधारोपण भी किया ।वहीं निगम कर्मचारियों ने कालापानी मंदिर परिसर में यात्रियों के माध्यम से लगाए गए पौधों की देखरेख के साथ खाद डालकर निराई गुड़ाई की।
वही पिंडारी मार्ग में भी लोहारखेत, खाती, धाकुड़ी कैंप में भी निगम कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम व पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन के साथ-साथ अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि जिसके माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है उन्हें (ज्ञापन के साथ पौधा) कार्यक्रम से जोड़ते हुए पौधा देकर व उनके साथ पौधा लगाकर एक अच्छा संदेश दिया। उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल में इतनी लंबी अवधि तक की गई हिमालय बचाओ अभियान के तहत आंदोलन से कर्मचारियों में हिमालय के प्रति प्रेम की भावना जागृत हुई। वह जनता के बीच एक अच्छा संदेश कर्मचारियों का गया।
निगम कर्मचारियों ने इस ऐतिहासिक पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आंदोलन के तहत
10,000 से ज्यादा पौधों का रोपण कर उत्तराखंड के इतिहास में किसी भी कर्मचारी संगठन द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए किया जाने वाला अनोखा व पहला पर्यावरण संरक्षण का आज तक का एकमात्र संगठन है जिसने अपनी मांगों को मनवाने के लिए इतना बड़ा आंदोलन किया । जो कर्मचारी संगठनों के लिए व राज्य के लिए भी एक नजीर है।
गुरुरानी ने कहा कि जितने पौधे लगाए गए हैं उनकी देखरेख भी अब निगम का कर्मचारी( मेरा पौधा मेरा परिवार) के साथ करेगा। उन्होंने कहां की मुख्यमंत्री जी को इस प्रकार के कार्यक्रम को जिसमें निगम कर्मचारियों ने अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ अतिथि देवो भव की परिकल्पना को साकार करते हुए ग्राहकों को व अतिथियों को संतुष्ट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का आंदोलन चलाया ।उसके एवज में शासन स्तर में वार्ता के माध्यम से उक्त मांगों का निराकरण करना चाहिए।
गुरु रानी ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के इतिहास में एक ऐतिहासिक आंदोलन चलाकर एक नजीर पेश की है।
उन्होंने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि वे कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करते हुए एक तोहफा कर्मचारियों को दे। जिससे राज्य में एक अच्छा संदेश जाएगा कि अच्छा कार्य करने पर उनकी जो मांग है है उन्हें पूरा भी किया जाता है । विगत 12 दिनों से कुमाऊं मंडल में पर्यावरण के क्षेत्र में एक क्रांति जगा कर। हिमालय बचाओ अभियान चलाया।
कार्यक्रम में प्रबंधक गैस सर्विस उषा राणा ,रचना रावत ,हंसी बिष्ट शेर सिंह, हर सिंह ,वेद प्रकाश, पदम सिंह , , दिवाकर ढकुराठी त्रिभुवन पुनेठा, कौशल ,भूपेश मनोला, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, …..

दीपक बिष्ट नीरज, सौरभ खोलिया ,महेश कुमार, किशोर, सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।
इधर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आगामी 3 अगस्त को निगम मुख्यालय नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम की केंद्रीय कार्यकारिणी व जनपद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें भावी रणनीति की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad